FAQ 1
Q. OLC – Labour & Karigar Hub क्या है?
Ans: OLC – Labour & Karigar Hub एक प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आप
आसानी से लेबर / कारीगर बुक कर सकते हैं।
FAQ 2
Q. क्या OLC – Labour & Karigar Hub के ज़रिए मिलने वाले लेबर / कारीगर वेरिफ़ाइड होते हैं?
Ans: हाँ। OLC – Labour & Karigar Hub के माध्यम से जो लेबर / कारीगर उपलब्ध कराए जाते हैं, उनकी बेसिक वेरिफ़िकेशन प्रक्रिया की जाती है।
हम उनकी पहचान, कार्य-अनुभव और उपलब्धता की जानकारी पहले से एकत्र करते हैं, ताकि ग्राहक को विश्वसनीय और उपयुक्त लेबर / कारीगर मिल सके।
हालाँकि, काम की अंतिम शर्तें और भुगतान ग्राहक और लेबर / कारीगर के बीच आपसी सहमति से तय होते हैं।
Note: OLC का उद्देश्य है आपको सही, भरोसेमंद और समय पर लेबर / कारीगर उपलब्ध कराना।
FAQ 3
Q. क्या मैं पूरा पेमेंट अभी करता हूँ?
Ans: नहीं। आप केवल प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस का भुगतान करते हैं।
काम का वास्तविक चार्ज सीधे मज़दूर / कारीगर को दिया जाता है।
FAQ 4
Q. लेबर / कारीगर कब तक मिल जाएगा?
Ans: बुकिंग के बाद हमारी टीम 10–12 घंटों के भीतर
लेबर / कारीगर की व्यवस्था कर देती है।
FAQ 5
Q. क्या एक से ज़्यादा वर्कर बुक कर सकते हैं?
Ans: हाँ। आप आवश्यकतानुसार एक से अधिक लेबर / कारीगर
एक ही बुकिंग में चुन सकते हैं।
FAQ 6
Q. प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस कितनी है?
Ans: प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस प्रति वर्कर ली जाती है
और यह केवल बुकिंग के लिए होती है।
FAQ 7
Q. क्या प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस रिफंड या एडजस्ट की जा सकती है?
Ans: यदि बुकिंग के बाद काम शुरू होने से पहले किसी कारणवश बुकिंग आगे नहीं बढ़ पाती है,
तो प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस हमारी नीति के अनुसार भविष्य की बुकिंग में समायोजित (adjust) की जा सकती है।
रिफंड या एडजस्टमेंट प्रत्येक केस में स्थिति के आधार पर तय किया जाता है। FAQ 8
Q. अगर मुझे बुकिंग में बदलाव करना हो तो?
Ans: आप हमारी टीम से संपर्क कर सकते हैं।
हम आपकी सहायता करेंगे।
Note: प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस बुकिंग प्रक्रिया और सर्विस कोऑर्डिनेशन के लिए ली जाती है।